Amazing And Most Funny Jokes post > 2
कितनी सिटी लगाऊँ
funny jokes..
रसोई में गैस पर कूकर चढ़ाया... *सेल्फी वाली पोस्ट डाली*...
और लिखा... 👇👇
“बीवी मायके गयी है और मुझे चाय बनानी है, *कुकर में कितनी सिटी लगाऊँ...???*”
*Frnds Comments box* :
# 1 -
*Pramod Bhai* :“कुकर में ऑलरेडी एक सीटी लगी है,
*और कितनी लगाएगा...*”😛
# 2 -
*Gopal Bhai* : “बेवकूफ चाय कुकर में थोड़ी बनती है...,
*कड़ाही चढा...*” 😝
# 3 -
*Mukesh Bhai*: “ *पहले दो घण्टे चाय पत्ती भिगो ले*...
दो तीन सीटी में काम चल जाएगा...” 😜
# 4 -
*Manoj Bhai* : “खिड़की पर जाके एक सीटी बजा...,
*पड़ौसन चाय दे जाएगी...!!*”
# 5 -
*Ultimate answer*
*सुंदर लाल*:" *अबे गधे*, बीवी मायके गई है *तो चाय क्यों पी रहा है?*
*बेवकूफ बोतल पी और मौज कर,* साथ हमें भी बुला, *सीटी हम बजा देंगे।*😂
-----------------------------------------------------------------------------------
कौन सविता?
पत्नी ने पति को msg किया :- ऑफिस से लौटते समय सब्ज़ी लेते आना । और हाँ, सविता ने तुम्हारे लिये hello कहा है ।
Husband : कौन सविता ?
Wife : कोई नही। मैने केवल इसलिए msg के अंत मे एक नाम लिखा ताकि मैं sure हो सकूँ कि तुमने मेरा पूरा msg पढ़ा😃😃😂😋😉
अब कहानी में मोड़ है......😳
Husband :- लेकिन मैं तो सविता के साथ ही हूँ। तुम किस सविता के बारे में बता रही थी?
Wife :- कहाँ हो तुम ....?😡😡😡
Husband: सब्ज़ी बाजार के पास 😎
Wife :- वहीं रुको। मैं अभी आती हूँ। .....
10 मिनट में सब्ज़ी बाजार पहुँच कर पत्नी ने पति को msg किया " कहाँ हो तुम "?
Husband:- "मैं आफिस में हूँ। अब तुम्हे जो सब्ज़ी खरीदना है, खरीद लो......
-----------------------------------------------------------------------------------
सही जवाब
गुरुजी : बच्चों मुझे बताओ, पहले जिस जगह का नाम मद्रास था अब उसे किस नाम से जाना जाता है..?
पप्पू : चेन्नई ।
गुरुजी : बिलकुल सही जवाब..
अब मुझे ये बताओ कि ये चेन्नई नाम क्यूं रखा गया..?
पप्पू : क्योंकि, सर वहां के लोग लूंगी पहनते हैं। और लूंगी में पैंट की तरह चैन नहीं होती..
इसलिए (चैन नहीं) चेन्नई ये नाम रखा गया..!! 😒
#गुरुजी ने उसे पैंट फटने तक मारा..☝️👉
-----------------------------------------------------------------------------------
हमेशा Negative हीं क्यूँ सोचती है बेटी
पति रात के दो बजे तक घर नहीं लौटा ....
पत्नी हलकान(परेशान) हो रही थी। अपनी माँ को फोन करके दुखड़ा सुना रही थी-- "इनका जरूर किसी से अफेयर है। पता नहीं कौन है वो खसमानूखानी!"
माँ ने सांत्वना दी-- "तू हमेशा Negative हीं क्यूँ सोचती है बेटी।
....हो सकता है कि वो किसी बस-ट्रक के नीचे आ गया हो...!"
😲😜😲😜😜
-----------------------------------------------------------------------------------
नेताजी की दोस्ती
एक नेताजी की दोस्ती एक फिल्म अभिनेत्री से हो गई।
कुछ महीनों के बाद नेताजी को लगने लगा कि उन्हें अभिनेत्री से प्यार हो गया है, उन्होंने मन ही मन तय किया कि वे उससे शादी करेंगे।
....पर चूंकि लड़की फिल्मों में काम करती थी, और उसका मिलना-जुलना काफी लोगों से था, अतः नेताजी ने सोचा कि शादी का प्रस्ताव रखने के पहले उसके चरित्र, परिवार आदि के बारे में जानकारी ले लेना बेहतर होगा।
उन्होंने अपने सेक्रेटरी से लड़की के पीछे एक प्राइवेट जासूस लगाने को कहा, साथ ही सख्त हिदायत दी कि, जासूस को यह पता नहीं चलना चाहिए कि, "वह यह काम मेरे लिए कर रहा है"।
लगभग दो महीनों की छानबीन के बाद जासूस की रिपोर्ट सेक्रेटरी के माध्यम से नेताजी को मिली, जो कुछ इस तरह से थी!!
"लड़की का चरित्र एकदम बेदाग़ है, लड़की का परिवार, उसके रिश्तेदार और दोस्त सभी बड़े ही भले एवं संभ्रात लोग हैं!..
परन्तु... ऐसी जानकारी मिली है कि पिछले कुछ महीनों से यह लड़की अक्सर एक निहायत ही चरित्रहीन एवं घटिया किस्म के नेता के साथ देखी जा रही है ..😁
😁😁😁😁😁😁😁
0 Comments